समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे सीएम नायब सिंह सैनी, कुलदीप बिश्नोई करेंगे अध्यक्षता : जगदीश चंद्र कड़वासरा
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 25 अगस्त : 574वें जन्माष्टमी महोसत्व को लेकर श्री बिश्नोई मंदिर, हिसार में भव्य तैयारिया चल रही है। बिश्नोई मंदिर, हिसार के अध्यक्ष श्री जगदीशचंद्र कड़वासरा ने बताया कि समारोह में हरियाणा के सीएम श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप कल पहुंचेगे एवं बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई संरक्षक अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि कल दीपक सहारण पुलिस अधीक्षक, हिसार ने अपनी टीम सहित मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर श्री सुभाष देहडू वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासभा, श्री अमर सिंह मांजू, सचिव बिश्नोई सभा हिसार, श्री रामसिंह ज्यानी सदस्य, श्रीराम सिहाग सदस्य, बद्री धायल सदस्य, लीलू राम गोदारा, अध्यक्ष बिश्नोई सभा, पंचकुला, मोहित शर्मा, रामनिवास सिहाग इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply