पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 13 जुलाई : आज विभिन्न सामाजिक कार्यकत्र्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ हर शनिवार की भांति सूर्य नगर पुल के पास सांकेतिक धरना लगाया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिला। आज के धरने के साथ ही मदद संस्था की ओर से इस मामले के विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक के पुतले भी लगाए गए हैं। संजीव भोजराज ने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक सभी इस तरह के प्रोजेक्टों के लिए जिम्मेवार है, जिससे आम जनमानस को परेशानी तो ही रही है। उन्होंने कहा कि मदद संस्था इस पुल व अंडरब्रिज के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, धांधली का कड़ा विरोध करती है जब तक इस निर्माण में बरती जा रही लापरवाही की जांच के लिए सरकार कदम नहीं उठाती और दोषियों को सज़ा नहीं दिलाती तब तक मदद संस्था शहर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन करती रहेगी।

Leave a Reply