आदमपुर बस स्टैंड का होगा सौंदर्यकरण

विधायक की मांग पर प्रदेश सरकार ने जारी की बस स्टैंड मरम्मत के लिए राशी

पाठकपक्ष न्यूज

आदमपुर, 14 जून : विधायक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई ने आदमपुर बस स्टैंड की मरम्मत एवं सौंदर्यकरण की लंबित एवं अहम मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी का आभार जताया है। विदित रहे कि प्रदेश सरकार ने विधायक भव्य बिश्नोई की मांग पर आदमुपर बस स्टैंड की मरम्मत एवं सौंदर्यकरण के लिए 35,63,000 रूपए की राशी मंजूर की है। पिछले दिनों भव्य बिश्नोई ने आदमपुर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण करके अधिकारियों को बस स्टैंड की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे और प्रदेश सरकार को पत्र लिख लिखकर बस स्टैंड के लिए राशी जारी करने मांग की थी। गत विधानसभा सत्र में भी भव्य बिश्नोई ने आदमपुर बस स्टैंड की जर्जर हालत को सुधारने के लिए मांग उठाई थी, जिस पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लेते हुए अब आदमपुर बस स्टैंड की मरम्मत के लिए राशी जारी की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.