पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 11 अगस्त : इनेलो-बसपा गठबंधन का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 12 अगस्त को प्रात: 10 बजे कपास मंडी, बरवाला में होगा। यह जानकारी देते हुए इनेलो जिला प्रवक्ता रमेश चुघ ने बताया कि गठबंधन के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गठनबंधन नेता आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
Leave a Reply