पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 23 अगस्त : अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की फतेहाबाद महिला जिला अध्यक्षा सूर्यवंशी राखी मक्कड़ ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श करके फतेहाबाद निवासी सूर्यवंशी डॉ. सुनीता वधवा को उनकी संगठन के प्रति लग्न, मेहनत, समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के फतेहाबाद जिला महिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। सूर्यवंशी डॉ. सुनीता वधवा सामाजिक क्षेत्र में काफी अग्रणीय है। वह पौधारोपण, रक्तदान, चिकित्सा कैम्पों के माध्यम से गरीबों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किये हैं।
नवनियुक्त जिला महिला उपाध्यक्ष सूर्यवंशी डॉ. सुनीता वधवा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी औम प्रकाश चुघ, जिला महिला अध्यक्षा सूर्यवंशी राखी मक्कड़, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूर्यवंशी डॉ. आशीष वधवा का आभार जताया और उनको विश्वास दिलाया कि जो भरोसा उन्होंने मुझ पर जताया है, उस भरोसे को वे खरा उतरेंगी और उम्मीद से अधिक कार्य करके दिखाऊंगी।
फतेहाबाद जिला महिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति का संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सूर्यवंशी विनोद अरोड़ा, प्रदेश प्रभारी (चिकित्सा प्रकोष्ठ) सूर्यवंशी डॉक्टर संजय मुंजाल, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी अर्जुन कटारिया, जिला महासचिव धर्मपाल चावला, अजय मेहता, डॉक्टर सुनील कंबोज, सुभाष मेहंदीरत्ता, यश कुमार बजाज, विनोद अरोड़ा, नानक चंद्र, नेहा मेहता, अशोक बाघला, भारत भूषण मोंगा, पी.पी. चोपड़ा, डॉ. राजेश चौधरी, लवली, रवि मेहता, नरेंद्र मोंगा, राजेंद्र ललित, ममता रहेजा, अंजलि कामरा, भारती सचदेवा, नितिन सचदेवा, महेश जेठवानी, लवली मेहता, हेमंत, डॉ. मनमोहन पाहवा, हेमराज बजाज ने स्वागत किया और बधाई दी तथा संगठन के लिए अच्छा कार्य करने की शुभकामनाएं दी।
Leave a Reply