पाठकपक्ष न्यूज
हांसी, 23 अगस्त : खण्ड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता जो बीते दिन मसूदपुर व ढंढेरी में आयोजित हुई जिसमें सी. डी. एस. स्कूल मुंढाल के खिलाडिय़ों ने अंडर 19,17 और 14 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया जिसमे अलग – अलग प्रतिस्पर्धाओं में लड़कियों के वर्ग में लक्की पुत्री संजय बारहवीं आर्ट से 100 मीटर रेस में द्वितीय स्थान, वहीं खो – खो अंडर-19 में जिला स्तर पर विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनाली कक्षा नौवीं ने लाँग जंप स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फैंक में बारहवीं कक्षा की ही लक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही गांव ढंढेरी में लड़कों के वर्ग में अंडर 14 हैंडबॉल खेल में मंदीप कक्षा 10वीं, लक्ष्य कक्षा छठी, शुभम कक्षा आठवीं से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 17 में हैंडबॉल खेल में नवीन कक्षा 10वीं, रोबिन कक्षा 10वीं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके तहत गांव मसूदपुर में 400 मीटर रेस में लक्ष्य कक्षा 7वीं ने अंडर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तर पर चयन हुआ। 100 मीटर रेस में 11 वीं कक्षा से मनुज ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया व जिला स्तर पर चयनित हुए। गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में हर्ष सहरावत कक्षा 12 वीं के छात्र ने अंडर 19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेता प्रतिभागियों की फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जितेंद्र मान, नीतू मान, डायरेक्टर श्री विरेन्द्र मान, प्राचार्या श्रीमती प्रवेश ढुल, एकेडमिक हेड ललित पूनिया, कोऑर्डिनेटर सुशीला भड़, मंजू, एक्टिविटी इंचार्ज रीनव, ज्योति सहित समस्त स्टाफ गण ने सभी विजेता प्रतिभागियों के हौसला अफजाई की व सभी विजेता प्रतिभागियों को समस्त विद्यालय परिवार के सम्मुख सम्मानित किया गया। विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जितेंद्र मान के द्वारा सभी बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं व खेलों से होने वाले शारीरिक और मानसिक विकास से संबंधित सारगर्भित भाषण दिया गया।

Leave a Reply