पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 15 जुलाई :  ओबीसी समाज द्वारा आयोजित आभार समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का हिसार पहुंचने पर समस्त ओबीसी समाज ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुमन सैनी ने कहा कि वो अपने परिवार के बीच पहुंची हैं और आज सभी मुख्यमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक गरीब किसान परिवार के बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर पूरे समाज को मान-सम्मान दिया है। इसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी ने कहा किओबीसी समाज की प्रमुख मांग क्रीमीलेयर की सीमा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया है। इससे समाज को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के फैसले से ओबीसी समाज में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाज घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार करने और कमल का बटन दबाने में इस ऊर्जा का प्रयोग करते हुए नायब सिंह सैनी को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा। इस अवसर पर रतन सैनी ने सुमन सैनी को महात्मा ज्योतिबा फुले का चित्र भेंटकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान प्रधान महेंद्र सैनी, चेतराम सैनी, तिलकराज सुबेदार, अशोक सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ भी उनके साथ मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.