मंगाफ, 1३ जून : कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला इमारत में बुधवार को आग लगने से 49 मजदूरों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में करीब 42 भारतीय हैं। एएनआई के मुताबिक, इनमें 12 केरल और 5 तमिलनाडु से थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज कुवैत के लिए रवाना हो चुकी हैं। अन्य मृतक पाकिस्तान, फिलिपींस, मिस्र और नेपाल के हैं। हादसे के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि इमारत में आग लगने की वजह से कुछ शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
Leave a Reply