कृष्ण एलावादी चौथी बार बने क्रांतिकारी संगठन के प्रधान

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 2 जुलाई :  गत दिवस क्रांतिकारी संगठन की एक बैठक सरपरस्त सुभाष भुजेजा की अध्यक्षता में जय भारत मंडल में की गई, जिसमें संगठन के सभी सदस्य मौजूद थे। संगठन के सभी सदस्यों ने कृष्ण एलावादी को सर्वसमिति से चौथी बार प्रधान चुना। वहीं चौथी बार ही महिला विंग की प्रधान शमां मल्होत्रा को चुना गया। कमलेश रंगा को उप प्रधान चुना गया। संगठन के सदस्यों ने कहा यह संगठन गैर राजनीतिक संगठन है। बता दें कि क्रांतिकारी संगठन पिछले काफी वर्षों से शहर में सामाजिक सेवाएं करता आ रहा है। ठंड के दौरान गरीब लोगो को कंबल वितरित करना, शहर में फ्री मैडिकल चैकअप कैंप, गर्मी के मौसम में जगह-जगह राहगीरों के लिए छबील लगाकर सेवा करना, शहर में पेड़ पौधे लगाने, पशु पक्षियों के लिए घोंसले सहित काफी सामाजिक सेवाएं करते है। प्रधान कृष्ण एलावादी ने कहा हमारे संगठन द्वारा जिस-जिस सामाजिक कार्य करने का फैसला लेता है संगठन के सभी सदस्य उसमे बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। प्रधान कृष्ण एलावादी ने कहा मुझे पूरा विश्वास है आगे भी संगठन के लोग इसी प्रकार से शहर में सामाजिक कार्य करते रहेंगे। जिससे जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा मिलता रहेगा। बैठक के दौरान प्रवीण एलावादी, समाजसेवी मुनीश कालड़ा, सतीश कालड़ा, फतेह सिंह गुज्जर, राम नाथ टुटेजा, सुदर्शन सचदेवा, सुरेंद्र खुराना, के. एल. ग्रोवर, बिट्टू सरदार, राकेश भाटिया, राकेश भयाना, बंटी वासुदेव, अनिल एलावादी, अशोक पसरीजा, रमेश भूटानी, पंकज कोचर, स्वीटी रेलन, बलदेव ग्रोवर, श्याम प्रेमी, उमरा गेट के सेक्रेटरी सुमित कथूरिया, शम्मा मल्होत्रा, कमलेश रंगा, महेंद्र शर्मा, मीनू कथूरिया आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.