केंद्रीय बजट में बीजेपी ने हरियाणा को नहीं दिया एक भी पैसा : जयप्रकाश जेपी

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 जुलाई : हिसार से लोकसभा सांसद जयप्रकाश जेपी का कहना है कि केंद्रीय बजट में बीजेपी ने हरियाणा के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। सरकार ने हरियाणा को पूरे बजट में एक भी पैसा नहीं दिया। इस बजट से पूरे हरियाणा को बड़ी निराशा हाथ लगी है। ऐसा लगता है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हार का बदला हरियाणा की जनता से लिया है। लेकिन हरियाणा की जनता विधानसभा चुनाव में बीजेपी की इस अनदेखी का जवाब देगी। जिस तरह बजट में हरियाणा के हाथ खाली रहे हैं, उसी तरह चुनाव में जनता बीजेपी को भी हरियाणा से खाली हाथ लौटा देगी। जयप्रकाश जेपी ने कहा कि इस बजट ने देश के किसान, छोटे व्यापारी, मिडिल क्लास, गरीब और गृहणियों को भी पूरी तरह निराश किया है। क्योंकि लगातार महंगाई और भारी टैक्स की मार झेल रही जनता को महंगाई से कोई राहत नहीं दी गई। किसान के हाथ एक बार फिर खाली रहे और एमएससी गारंटी पर यह बजट खामोश रहा। जबकि 2014 में बीजेपी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर एमएसपी देने का वादा करके सत्ता में आई थी। इस सरकार ने किसानों की खाद, बीज, दवाई, खेती उपकरणों पर टैक्स में भी कोई राहत नहीं दी। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान कृषि से जुड़ी तमाम चीज़ें टैक्स फ्री होती थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने इस बजट में युवाओं के साथ भी अन्याय करने का काम किया है। केंद्र में पक्की नौकरियों के खाली पड़े 30 लाख से ज्यादा पदों को लेकर भी कोई चर्चा नहीं की। देश में लगातार हो रहे भर्ती घोटालों पर भी सरकार ने कोई नया नियम नहीं बनाया है। बीजेपी सरकार देश व प्रदेश के युवाओं को पक्की नौकरियों से वंचित रखने का प्रयास कर रही है। हैरानी की बात है कि बीजेपी खुद की बनाई योजना में कटौती कर रही है। किसान सम्मान निधि की राशि में बीजेपी ने किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई। जून 2022 में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या 11.39 करोड़ थी, जो अब घटकर 9.26 करोड़ रह गई है। हरियाणा पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है। इस भयंकर बेरोजगारी पर नकेल कसने को लेकर भी बजट में कोई रोडमैप नजर नहीं आया। सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी करते हुए बीजेपी ने बजट पेश करने की एक औपचारिकता निभाई है। जयप्रकाश जेपी ने कहा कि देश व प्रदेश की बीजेपी सरकारें लगातार जनता पर कर्ज का भार बढ़ाती जा रही हैं। जहां एक तरफ बीजेपी ने हरियाणा पर साढ़े चार लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.