पाठकपक्ष न्यूज

पंचकूला, 21 अगस्त : कांग्रेस नेता दीपक बावरिया ने भाजपा नेता जेपी दलाल के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनका इस्तीफा मांगा है। बावरिया ने कहा कि भाजपा नेताओं के इस तरह के बयान उनकी मानसिकता को उजागर करते हैं और यह दर्शाते हैं कि पार्टी की सोच कितनी विकृत है।

दीपक बावरिया ने आरोप लगाया कि जेपी दलाल ने भाजपा की बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘जेपी दलाल के बयान से साफ हो गया है कि भाजपा किस हद तक धांधली करने की योजना बना रही है। ईडी और सीबीआई को इन पर छापे मारने चाहिए। यह देशद्रोह का काम है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।Ó

उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा नेता इस पैसे को कहां से लाएंगे और आरोप लगाया कि विदेशी ताकतें उन्हें समर्थन दे रही हैं। बावरिया ने कहा, ‘जेपी दलाल खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भाजपा को इससे तुरंत किनारा कर लेना चाहिए और जेपी दलाल से इस्तीफा लेकर उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए। उन्हें जेल में बंद कर देना चाहिए।Ó

Leave a Reply

Your email address will not be published.