पंचकूला में हरियाणा भाजपा की समीक्षात्मक बैठक

सीएम सैनी के साथ कई बीजेपी प्रत्याशी व मंत्री मौजूद, एक-एक सीट पर हो रही चर्चा

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 27 मई : हरियाणा के पंचकूला में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक चल रही है। इसमें भाजपा के नेता लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सैनी कर रहे हैं। हरियाणा भाजपा की ये समीक्षा बैठक.पंचकूला स्थित पंचकमल कार्यालय में हो रही है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सुभाष बराला, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, हिसार से बीजेपी के उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला, फरीदाबाद उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर, सिरसा से उम्मीदवार अशोक तंवर , सोनीपत से प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली समेत तमाम नेता मौजूद हैं। इसके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, राज्य मंत्री महीपाल ढांडा व राज्य मंत्री सुभाष सुधा भी बैठक में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.