कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गंगवा ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 31 जुलाई : आज शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर कंबोज सभा शहर व सामाजिक संस्थाओं ने बलिदान दिवस पर पुराना गवर्नमेंट कॉलेज ग्राउंड में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस समारोह की अध्यक्षता प्रधान रविंद्र सिंह थीडं ने की। इस मौके पर भूपेंद्र गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। गंगवा ने अपने संबोधन में कहा महान क्रांतिकारी उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के हिसार जिले में हुआ था। वे गदर पार्टी के साथ जुड़े तथा जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया और देश के लिए शहीद हो गए। इस अवसर पर राजपाल उप प्रधान, रमेश कंबोज, डॉ. समीर कंबोज, हरिकृष्ण कंबोज, भगवान दास, जयचंद कंबोज, बलराज सिंह मलिक, सतनाम कंबोज, जयशील, मनीराम आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply