पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 27 जुलाई : पुष्पा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान रमेश चुघ के नेतृत्व में कॉम्प्लेक्स में स्थित शौचालयों की सफाई की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन संयुक्त आयुक्त डा. प्रीतपाल को सौंपा। यह जानकारी देते हुए सोसायटी प्रधान रमेश चुघ ने बताया कि पुष्पा कॉम्पलैक्स में करीब 200 दुकानें है। कॉम्पलैक्स परिसर खासकर शौचालय व वॉशरूम में काफी गंदगी फैली हुई है। इसकी तुरंत प्रभाव से सफाई करवाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन से कॉम्प्लेक्स परिसर में सफाई व्यवस्था को ठीक करवाने और यहां से कूड़ा उठाने के लिए कुछ सफाई कर्मचारियों की स्थाई रूप से ड्यूटी लगाए जाने की आवश्यकता है। इसलिए यहां पर सफाई कर्मचारियों की स्थाई ड्यूटी लगाई जाए। इस दौरान सोसायटी सचिव मास्टर रामनिवास व कैशियर कमल सुथार आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply