बजरंग गर्ग के नेतृत्व में मिल गेट भारत नगर एरिया में सिवरेज बंद होने के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन 

बजरंग गर्ग के नेतृत्व में मिल गेट भारत नगर एरिया में सिवरेज बंद होने के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन 

शहर के अनेकों एरिया में सीवरेज बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा : बजरंग गर्ग

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 जून :  मिल गेट ऐरिया भारत नगर के आसपास के क्षेत्र में कई महीनों से सिवरेज लाइन बंद होने के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर धरना-प्रदर्शन में संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर ही बजरंग गर्ग ने पब्लिक हेल्थ व नगर निगम के अधिकारियों को सिवरेज व सफाई की समस्या को तुरंत हल करने के लिए कहा। प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मिल गेट, 12 क्वार्टर रोड पर सीवरेज बंद पड़े हैं और बिजली व पानी की भी भारी समस्या है। सीवरेज बंद होने से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिसके कारण लगातार बीमारियां फैल रही है। स्थानीय नागरिक नरक की जिंदगी जी रहे हैं। जनता द्वारा बार-बार सरकारी अधिकारियों से अपील करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जो सरकार बंद सिवरेज को नहीं खुल सकती उस निकमी सरकार से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। सरकार ने तुरंत प्रभाव से सड़कों पर से गंदा पानी निकाल कर सफाई नहीं की और बंद सिवरेज को नहीं खोला तो पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों का घिराव किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि जनता बिजली व पानी के लिए तरस रही है। खेतों में पानी देना तो दूर की बात पीने के पानी की भी बहुत भारी समस्या है जबकि पानी खुलेआम टैंकरों में बिक रहा है। सरकार को मिल गेट व 12 क्वार्टर के साथ-साथ हिसार शहर के सभी सिवरेज की सफाई करवानी चाहिए और बंद पड़े सिवरेज को खुलवाना चाहिए। आगे बारिश का मौसम है। थोड़ी सी बारिश में ही हिसार शहर के चारों तरफ चार-पांच फुट पानी भर जाता है और पूरा शहर जल मगन हो जाता है। यहां तक की बारिश का पानी घर व दुकानों में घुसने के कारण कई बार जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार को तुरंत प्रभाव से समस्या का समाधान करना चाहिए।इस धरने-प्रदर्शन में वरिष्ठ युवा नेता सोनू लंकेश, सतीश शेहरावत जोली, सुशील शर्मा,  गुरदीप सिंह झुमका, प्रहलाद गुर्जर, अरुण कांगड़ा, जय कुमार, सोनू बोकन, अशोक कुमार, सन्नी कुमार, शायंकी बागड़ी,रवि कुमार, सतीश कुमार, जेपी बागड़ी, सुरेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, गुरदयाल, अशोक सुनसुना, शिव कुमार, करतार सिंह, वजीर सिंह, विशाल कुमार, अरुण कुमार, अमर कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर गुप्ता, हरीश गोयल, राजेंद्र बंसल नेताजी, निरंजन गोयल, राहुल गर्ग आदि प्रमुख लोग व नगरवासी भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.