बिश्नोई समाज के कई गांवों मे ग्रीष्मकालीन पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर शुरू

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1 जून : जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के सहयोग से बिश्नोई समाज के हिसार जिले के गांव मंगाली व सदलपुर फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ व सिरसा जिले के गांव गुसाईयाणा में पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर की पौधारोपण व श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान की सबदवाणी वितरण के साथ आज शुरुआत हुई। गांव मंगाली में गोल्ड मेडलिस्ट किरण बिश्नोई डॉक्टर मदन खीचड़ मौसम विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार समाज सेवी रामकुमार सुथार, पर्यावरण प्रेमी पृथ्वी सिंह गिला, सदलपुर में डॉक्टर सुरेंद्र खीचड़ ,धागड़ में एचसीएस अधिकारी श्री संजय बिश्नोई व गुसाईयणा मे डा. मनीराम सहारण मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। गांव मंगाली में पौधारोपण के साथ जाम्भाणी संस्कार शिविर की शुरुआत हुई।  इस अवसर पर श्री बद्री घायल, कुलदीप गोदारा, साहब राम पूनियां प्रधान, विनोद डेलू उप प्रधान, राजेंद्र धायल सचिव, एडवोकेट रामकुमार भादू, अनिल भाम्भू पूर्व सचिव बिश्नोई सभा हिसार, वजीर सिंह पूनिया, बलराज सरपंच, करतार सिंह सेक्रेटरी, प्रेम नारायण धायल, फकीरचंद धायल, कृष्णा खीचड़ पूर्व उपप्रधान बिश्नोई सभा हिसार, संदीप धायल, डॉ कृष्ण जौहर, अमनदीप सीगड़, डॉक्टर माया जौहार सम्पादक अमरज्योति आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इन शिविरों में जांभोजी के जीवन चरित्र, उनकी शिक्षाओं, 29 धर्म नियमों, बिश्नोई पंथ के इतिहास, हवन, यज्ञ, पाहल, योग, प्राणायाम, पर्यावरण संरक्षण, नशे के दुष्परिणाम, भोजन व स्वास्थ्य संबंधी अनेक विषयों की जानकारी विभिन्न विद्वानों एवं भक्तों द्वारा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.