रक्तदान का महत्व समझते हुए हर स्वस्थ इंसान को करना चाहिए रक्तदान : सुरेंद्र जांगड़ा

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 14 जून : किसी दुर्घटनाग्रस्त इंसान या गंभीर बीमारी से पीडि़त मनुष्य को रक्तदान करके उसकी जान बचाना सबसे बड़ा दान है। इसलिए हर इंसान को रक्तदान का महत्व समझना चाहिए। यह आह्वान समाजसेवी व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र जांगड़ा भगाणा ने विश्व रक्तदाता दिवस पर किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य ने बहुत तरक्की कर ली है लेकिन लैब में रक्त नहीं बनाया जा सकता। इसलिए किसी जरूरतमंद को यदि रक्त की जरूरत हो तो हर स्वस्थ इंसान को रक्तदान के लिए तत्पर रहना चाहिए। सुरेंद्र जांगड़ा ने कहा कि रक्तदान के प्रति प्रेरित करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष विश्वभर में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। देखा जाए तो रक्त प्रकृति का अनूठा उपहार है जिसे जरूरत पडऩे पर एक इंसान दूसरे को दे सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.