राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर मतदान करें जनता : रणजीत सिंह

भाजपा उम्मीदवार ने किया नारनौंद के डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 मई : हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने जनता से आह्वान किया है कि वे राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर मतदान करें। इसके साथ-साथ जनता यह भी देख लें कि जिसे वे वोट दे रहे हैं उसकी पार्टी व उम्मीदवार का इतिहास कैसा है। यदि आप हमारे सामने वाले उम्मीदवार की पार्टी व इतिहास देखोगे तो उसे वोट देने का किसी का मन नहीं करेगा। रणजीत सिंह अपने जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे थे। उन्होंने नारनौंद के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा किया और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहयोग की अपील करते हुए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस व उसके उम्मीदवार के बारे में अच्छी तरह से पता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सांगठनिक नियुक्तियां न होने के कारण उसका कार्यकर्ता पूरी तरह से मायूस हो गया है। कारण यही है कि न तो कांग्रेसियों को संगठन में पद मिल रहे हैं और न ही उन्हें कहीं इज्जत मिल रही है। गुटबाजी में बंटी कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं, जिस वजह से कार्यकर्ताओं में मायूसी फैलना लाजिमी है। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष जयबीर माजरा, मंडल अध्यक्ष आजाद शर्मा, नड्डू सरपंच सीसर, हरिओम सरपंच, कर्मबीर नवादा, वजीर सिंधु, शिवकुमार शर्मा, जागेराम, एडवोकेट सुधीर बेरवाल, कृष्ण जांगड़ा, राजा सिहं, सुशील, रामेहर सैनी सुल्तान मेंबर, महेंद्र डबास, सुरेन्द्र, नेशा, सज्जन शर्मा, रामचंद्र गोयत, नूपी, कालू जागड़ा, राममेहर स्वामी, राजेश पांचाल, अनूप, ईश्वर पंडित, श्रीदत्त पंडित, आजाद पांचाल व अभिषेक नंबरदार आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.