अपने चारों ओर धुणों की अग्रि जलाकर बीच में तपस्या के लिए बैठे महंत राजेश्वरा नंद
हिसार, 24 मई : स्थानीय कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के प्रांगण में आश्रम के संचालक एवं गद्दीनशीन महंत राजेश्वरा नंद महाराज विश्व कल्याण के लिए भीषण गर्मी में आज शुक्रवार को गुरु महाराज जी के आशीर्वाद से श्री श्री 1008 श्री सतबीरा नंद महाराज जी,डेरा ज्वाल माला जींद महंत स्वामी सदानंद, स्वामी दिव्या नंद, विजेंदर दास स्वामी, स्वामी सजदा नंद महाराज, कबीर दास, सजंय महाराज की विशेष उपस्थिति में व संतों की व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आश्रम के प्रांगण में 16 दिनों के लिए धूणों के बीच समाधी लगाकर तपस्या पर बैठे महंत राजेश्वरा नंद महाराज। तपस्या पर बैठने से पूर्व विधिवत पूजा अर्चना की गई। आश्रम से जुड़े सेवादारों व श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह तपस्या 16 दिनों के लिए पंच धूणों में अग्नि प्रज्जवलित करके उसके बीच बैठ कर रोजाना तपस्या करेंगे। इससे पूर्व महंत राजेश्वरा नंद महाराज को जल के साथ विधि विधान से स्नान करवाया गया। उनका मानना है कि इस प्रकार की गई तपस्या कभी निष्फल नहीं जाती। महंत राजेश्वरा नंद महाराज ने बताया कि यह तपस्या 24 मई से 8 जून ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 श्री ओमानंद महाराज के सातवें नव निर्माण दिवस पर संतो की उपस्थिति में तपस्या का समापन होगा। उसी दिन प्रात:विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हवन यज्ञ करवाया जाएगा इसके अलावा आए श्रद्धालुओं व संतो के लिए शुद्ध घी से निर्मित विशाल लंगर प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर कपिल बठेजा, राजबीर सिंह,अजीत सिंह, जय भगवान खर्ब, अजीत सिंह फूड कैटरर्स,लवली मुंजाल दिल्ली श्रवण कुमार, सुनील कुमार के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply