पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 3 जुलाई : आज शहीद उधम सिंह व शहीद मदनलाल ढींगरा मार्केट एसोसिएशन (ग्रीन व रेड स्क्वेयर मार्केट) की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें कार्यकारिणी अधिकारी प्रदीप गोयल, नागेंद्र दलाल, अनिल जैन, दर्शन खुराना, संजय ठकराल, मुकेश सेहरा, नरेश महता, डा.एस. के. मैनन, संदीप राठी, पवन पाहुजा, डा. जे.पी. नलवा, श्री धूरिया, राम चंद्र गुप्ता सहित अनेक व्यापारी भी मौजूद रहे। सभी ने बैठक में व्यापारियों से सरेआम मांगी गई फिरौती के आरोपियों की गिरफ्तारी व कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर 5 मई को हिसार बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया। ज्ञात रहे कि हिसार में पिछले सप्ताह व्यापारियों के अंदर दहशत फैलाने के लिए उनके प्रतिष्ठान पर खुली फायरिंग व फिरौती की चि_ी देकर दहशत फैलाई गई। दोनों मार्केट के एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरेआम गुंडागर्दी व भय का माहौल बनाने के विरोध में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने शुक्रवार 5 जुलाई को हिसार बंद का आह्वान किया है जिसे शहीद उधम सिंह व शहीद मदनलाल ढींगडा मार्केट एसोसिएशन हिसार पूरी तरह से समर्थन करते हैं। इस मुद्दे पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जो भी निर्णय लेगा हम उसके साथ हैं।
Leave a Reply