पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 14 जून : शहीद लांस नायक राजपाल के नाम पर पेटवाड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम रखा जाएगा। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शहीद राजपाल की धर्मपत्नी बिमला देवी ने अपने पति के नाम से स्कूल का नाम रखने की मांग की थी। उपायुक्त ने बताया कि 22 मार्च 1995 को ऑपरेशन रक्षक के तहत जम्मू कश्मीर के राजौरी में लांस नायक राजपाल शहीद हुए थे। शहीद लांस नायक राजपाल के नाम से गांव पेटवाड़ में शहीद स्मारक भी बना हुआ है। बेशक आज वे हमारे बीच नहीं रहे हों लेकिन देशवासियों के दिलों में हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका जाना समूचे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। शहीद लांस नायक राजपाल ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है और उनकी इस कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
Leave a Reply