पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 27 जुलाई : श्रीश्याम कुटीर संघ हिसार द्वारा हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, भूपतवाला में 28 से 30 जुलाई तक लगाये जाने वाले नौवें विशाल भंडारा के लिये आज दोपहर पूर्व अग्रसेन भवन के प्रांगण से खाद्य सामग्री से भरा ट्रक भिजवाया गया। अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी खारियावाला, सर्व श्याम मंडल प्रधान दीपक गर्ग, समाजसेवी अभय मित्तल, संरक्षक एन.के. गोयल, संघ प्रधान अभिमन्यु बंसल, कमल पुराहित, दुनीचंद गोयल, अनिल सिंगला मंगालीवाला व रामनिवास राड़ा ने ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। संघ के संरक्षक एन.के.गोयल ने बताया कि भंडारे में सेवा करने के लिये दर्जनों सेवादार हरिद्वार के लिये रवाना हुए। इस अवसर पर श्याम भक्त सुरेन्द्र बागड़ी, डॉ. शांतनु पूनिया, प्रतीक बंसल, सज्जन गुप्ता, देवेन्द्र गर्ग, अनिल तनेजा, बजरंग गंगवा, अनिल ढुल, धर्मेंद्र, महाबीर सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.