खाप की बैठक में सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 जून : सर्व बूरा सिरोही खाप की बैठक खाप के प्रधान चौ. रणबीर बूरा किरमच की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन खाप महासचिव आर्य दिलबाग बूरा घोघडियां ने किया। बैठक में खाप की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें रमेश बूरा प्रेम नगर को सचिव, आनन्द राज सिरोही (राजेश) मिर्जापुर को प्रवक्ता, धर्मपाल बूरा घिराये, जगबीर बूरा फरमाना और मास्टर देवेन्द्र कालियावास को उपप्रधान, वेद प्रकाश खोखरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। खाप के प्रधान चौ. रणबीर बूरा किरमच ने बताया कि खाप पिछले दस वर्षों से सामाजिक बुराइयों जैस दहेज़ प्रथा, बाल विवाह, डीजे बंद करवाने, मृत्यु भोज, मृत्यु के बाद तेरह दिन की बजाए सात दिन का शोक, पर्यावरण संरक्षण, मृत्यु उपरांत शव पर महंगी चादर व कपड़े चढ़ाना बंद करना, जल संरक्षण आदि विभिन्न प्रकार की बुराइयों को समाज से खत्म करने का प्रयास कर रही है। खाप भविष्य में भी विभिन्न प्रकार की सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने का प्रयास करेगी। चौ. रणबीर बूरा ने बताया कि हमारी खाप समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली को बूरा सिरोही रत्न से सम्मानित करती है। सर्व बूरा सिरोही खाप की बैठक में हरियाणा व आस पास के क्षेत्रों से बूरा सिरोही खाप के डा. रणधीर बूरा फरमाणा, जगबीर बूरा, मा. जयपाल घिराये, दयाकिशन प्रेमनगर, नसीब सिंह भाणा, अजीत खरकड़ी, प्रेम, महेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply