पाठकपक्ष न्यूज
हांसी, 27 जुलाई : हिसार के हांसी इलाके में तेज रफ्तार कार ने किसान को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गढ़ी गांव के पास दिल्ली-डबवाली नेशनल हाईवे पर हुई। 56 साल के जयसिंह खेत से पशुओं का चारा लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार ने उसे टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर अपनी कार के साथ फरार हो गया। बास थाना पुलिस ने हांसी नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। परिवार के बयान लेकर पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक पर केस दर्ज कर लिया।
Leave a Reply