पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 25 जून : अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहे समाजसेवी स्व. वेद झंडई के पुत्र स्व. सन्नी झंडई की स्मृति में थैलीसीमिया वैलफेयर सोसायटी द्वारा 26 जून को प्रात: 9:00 बजे सिविल हॉस्पिटल में 30वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सोसायटी के सदस्य सौरभ झंडई ने बताया कि उनके भाई सन्नी झंडई की थैलीसीमिया रोग से 1 मई 1995 में मृत्यु हो गई थी। 26 जून को सन्नी झंडई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 1995 से हर वर्ष थैलीसीमिया पीडि़त बच्चों की सहायतार्थ सोसायटी ने रक्तदान शिविर लगाना आरंभ किया था। सौरभ झंडई ने बताया कि अभी हिसार व आसपास के जिलों में थैलीसीमिया से पीडि़त बच्चों की संख्या 150 से अधिक है। जून माह में शिक्षण संस्थानों में अवकाश होने के कारण ब्लड बैंकों में रक्त की काफी कमी हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.