‘हमारा प्यार हिसारÓ के सदस्यों ने विद्युत नगर की दीवार को कलाकृतियों से सजाने का काम जारी रखा

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 जुलाई : हिसार को सुन्दर बनाने की जि़द्द के साथ शुरू किए गए अभियान की कड़ी में ‘हमारा प्यार हिसारÓ की टीम ने आज विद्युत नगर दीवार पर अपने पेंटिंग अभियान को आगे बढ़ाया। आज भी गु्रप के कुछ सदस्यों ने सुंदर रंगों से फूलों और हरी पत्तियों की कलाकृतियाँ बनाई तो कुछ ने सफ़ेद पेंट से बेस तैयार किया। आने जाने वाले राहगीरों ने टीम के प्रयासों को मुक्त कंठ से सराहा। विद्युत नगर की लम्बी दीवार पर पेंटिंग अभियान अगले कुछ सप्ताहों तक जारी रहेगा। आज के अभियान में सुशील खरींटा, डॉ सुरेन्द्र गर्ग, प्रो हरीश भाटिया, डॉ मंगलसेन मलिक, अदेश मलिक, कमल भाटिया, डॉ राज वर्मा, कविता टंडन, सुमन एरन, डॉ विजय कादियान, मनीष गोयल, जितेन्द्र बंसल, डॉ निशांत बंसल, संजय मारवाड़ी, संजय गर्ग, दिनेश बंसल, जितेंद्र सैनी, विक्रम मित्तल, प्रवीण मित्तल, साहिल गिरधर, नवाब, सुरेंद्र पान्नु, चैतन्य, पराग बंसल, ईशा बिष्ट, सोनू, अंकित गर्ग, राघव, इप्शिता, रिमछा, कनक, नायरा, कैफी, सैफी, मेघा व रिया शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.