हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की हड़ताल शुरू 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 15 जुलाई : आज हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित है के आह्वान पर 2768 कंप्यूटर प्रोफेशनल ने पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हिसार जिला के प्रधान घनश्याम ने बताया कि हम समान काम समान वेतन, पक्का करने, वेतन बढ़ाने, रिटायरमेंट लाभ देने, एक्सग्रसया स्कीम लागू करने तथा ग्रेच्युटी देने आदि की मांग कर रहे हैं जिस पर सरकार मूलत: राजी हो गई थी। राज्य स्तरीय धरना करनाल में शुरू किया गया है और हिसार में भी उनके सदस्य धरने पर बैठ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.