हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पार्ट वन,पार्ट 2,पार्ट 3, के भर्ती कर्मचारियों के वेतनमान में की वृद्धि 

पाठकपक्ष न्यूज

चंडीगढ़, 1 जुलाई :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा किया है। सीएम ने ऐलान किया है कि एचकेआरएन  के पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती कर्मचारियों के वेतनमान में 8त्न सैलरी बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी 1 जुलाई से लागू होगी। प्रदेश में एचकेआरएन के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं। एचकेआरएन के तहत कार्यरत विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को नायब सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की थी। माली, सेवादार, ड्राइवर, क्लर्क, वेटर व अन्य श्रेणी के कर्मचारी ने अपनी मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखीं। उनकी मुख्य मांग भी कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी के अनुसार उन्हें पक्का किया जाए। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुनकर शीघ्र ही कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन भी दिया था। सीएम सैनी के निर्देश पर एचकेआरएन के तहत कार्यरत टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों के सेवा कॉन्ट्रैक्ट में भी बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब शिक्षक शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दिए गए हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसको देखते हुए सरकार ने कार्यविधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। कुछ दिन पहले सरकार एचकेआरएन के कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल चुकी है। उनसे ट्रांसफर के लिए चॉइस पूछी जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, उनका ट्रांसफर रिक्त पदों के अनुसार कर दिया जाएगा। सरकार का टारगेट है कि इच्छुक कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से पहले गृह जिलों में भेज दिया जाए। इससे पहले साल 2013 में एचकेआरएन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके तहत थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले व्यक्ति को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। 10 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फस्र्ट लेवल 18,100 रुपए हो गया था।

2023 में 10 से 20 प्रतिशत की हुई थी बढ़ोतरी

इससे पहले साल 2013 में एचकेआरएन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके तहत थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले व्यक्ति को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। 10 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फस्र्ट लेवल 18,100 रुपए हो गया था।

15 हजार पदों पर सरकारी नौकरी निकली

सरकारी भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक आरक्षण के आधार पर दिए जाने वाले 5 नंबर के बोनस के बिना ही भर्तियां शुरू कर दी गई है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने गु्रप-सी के15755 पद के लिए दोबारा विज्ञापन निकाला दिया है। आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन के लिए 8 जुलाई लास्ट डेट तय की है। इन पदों में गु्रप-सी के लगभग 2 हजार नए पद शामिल किए गए हैं। पद गु्रप संख्या 1, 2, 56 और 57 में आते हैं। जिन पदों के लिए अब आवेदन मांगे गए हैं, उनके लिए लिखित परीक्षा जुलाई में पूरी करने की तैयारी आयोग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.