आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो एक जुलाई को प्रदर्शन, 5 को हिसार बंद करेंगे : बजरंग गर्ग
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 30 जून : व्यापारी व शहर के प्रतिनिधियों का सम्मेलन रविवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि शहर में लगातार फिरौती की घटना के विरोध में 5 जुलाई को हिसार बंद और 1 जुलाई को प्रात: 10:00 से 12:00 बजे तक नागोरी गेट हनुमान मंदिर के बाहर विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन में बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा शहर के व्यापारी व प्रमुख व्यक्तियों ने हिसार व हरियाणा में अपराध पर अंकुश लगाने में एक जुटता दिखाई है। अगर सरकार ने अपराधियों का पक्का इलाज नहीं किया तो हिसार बंद के बाद आगामी व्यापार मंडल की राज्य स्तरीय मीटिंग बुलाकर हरियाणा बंद की कॉल की जाएगी। 5 जुलाई को हिसार बंद व 1 जुलाई को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि बड़े अफसोस से कहना पड़ता है कि 7 दिन होने के बावजूद भी महिंद्रा शोरूम में फायरिंग करके 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले अपराधियों का ना पकड़ा जाना हरियाणा सरकार का विफलता का जीता जागता सबूत है। इस अवसर पर पीडि़त व्यापारी संजय गुप्ता, मनीष गोयल व किट्टू बंसल, ऑटो मार्केट स्पेयर पार्ट के प्रधान बंटी गोयल, महासचिव कृष्ण चौधरी,बार एसोसिएशन के प्रधान विनय बिश्नोई,पेट्रोल पंप संगठन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़, आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ जसवंत बंसल,संजग के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, डॉ रमेश पूनिया, व्यापार मंडल के संरक्षक अश्वनी गर्ग, लोहा व्यापार मंडल से रघुवीर गोयल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम भगत गुप्ता , कृष्ण सिंह टीटू व हनुमान ऐरन, महाराजा अग्रसेन भवन के प्रधान अंजनी खारिया वाला, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के प्रधान अजय सैनी, संरक्षक अक्षय मलिक, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक टीनू अहूजा, प्रधान रवि मेहता, पूर्व प्रधान सुरेंद्र बजाज व महेश चौधरी, गोविंदगढ़ बाजार प्रधान रवि भूटानी, वकीलन बाजार के प्रधान हरिहर शर्मा, महासचिव डॉक्टर सुभाष शर्मा, प्रदीप शर्मा, किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, आरा एसोसिएशन के प्रधान दिलीप जांगड़ा, हिसार संघर्ष समिति के प्रधान जितेंद्र श्योराण, अनाज मंडी एसोसिएशन जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी प्रधान राम अवतार गोयल, खल चुरी एसोसिएशन के प्रधान त्रिलोक कंसल, व्यापार मंडल युवा शहरी प्रधान मंगल ढलिया, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, रेड स्क्वेयर मार्केट के प्रधान प्रवीण गुप्ता, पड़ाव बाजार प्रधान नरेश बंसल, बस अड्डा एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश मलिक, टैंट एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र मलिक, कटला रामलीला के प्रधान सुरेंद्र लोहिया, पूर्व प्रधान वीर भान बंसल व विनोद गुप्ता, कैप चौक मार्केट के प्रधान गुरमीत सिंह, गौसेवक सीताराम सिंगल, सेक्टर 9-11 के प्रधान प्रवीण गुप्ता, मिल गेट व्यापार मंडल के प्रधान शिव कुमार सोनी, स्वर्ग कार के संघ प्रधान रामनिवास सोनी, ब्राह्मण सभा के प्रधान अशोक शर्मा, मिनीखेड़ा गौशाला प्रधान सज्जन गर्ग, धर्मेंद्र गोयल, भरत सोनी, गौरव सैनी, ऋषि राज गर्ग, नंदकिशोर गर्ग, रमेश वत्स, पार्षद सुशील शर्मा व जगमोहन मित्तल, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया, सेक्टर 14 पार्ट 2 के प्रधान प्रवीण सिंगला, श्याम मंडल के प्रधान सचिन गर्ग, कृष्ण गर्ग, नरेश गर्ग, अनिल गुर्जर, जगदीश तायल, संजय सातरोडिया, सीए पवन गिरधर, ललित बंसल, ओम प्रकाश बजाज, मुकेश गेरा, राधे श्याम आर्य, राकेश सिंगला, निखिल गर्ग, अंकित अग्रवाल, कृष्ण बंसल, गोपाल बंसल, अनूप गुप्ता, सुभाष कटारिया, जितेंद्र गुप्ता, अतुल सिंगल, सुरेश सिंगला आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply