हलके की जनता ने प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया तो विकास के मामले में हांसी होगा नंबर वन : मलिक

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 17 जून : हलके की जनता ने प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया तो हांसी हल्का विकास के मामले में नंबर वन होगा। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने गांव बांडाहेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में साक्षरता को बढ़ावा देते हुए कंप्यूटर लैब एवं लाइब्रेरी का सामान भेंट कर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। प्रेम सिंह मलिक ने लोकसभा चुनाव से पूर्व ग्रामीणों से वायदा किया था की चुनाव के बाद तुरंत सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रेम मलिक का फुल मालाओं से स्वागत किया। मलिक ने कहा अगर हलके की जनता ने मुझ पर विश्वास जताया  तो हलके की 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर हल्के का विकास करवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की जेब की तो लिमिट होती है और जब हांसी हलके का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहेगी। ज्ञात रहे कि प्रेम सिंह मलिक हांसी हलके में कही भी समाजिक कार्य होते हैं वह वहां पर पहूंच कर अपनी भागीदारी दर्ज करवाते हैं। मलिक लगातार क्षेत्र में जरूरत मंद बेटियों की शादी, खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन सहित अन्य कार्य में वह बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने मलिक को विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार आप हमारे बीच हर सुख दु:ख में सबसे पहले खड़े मिलते हैं उसी प्रकार हम भी आपको आपकी एक आवाज पर खड़े मिलेंगे। ग्रामीणों ने बांडाहेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में साक्षरता को बढ़ावा देते हुए कंप्यूटर लैब एवं लाइब्रेरी का सामान उपलब्ध करवाने के लिए मलिक का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.