पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 1३ जून : हरियाणा के इकलौते हवाई अड्डे का उद्घाटन 20 जून को मुख्यमंत्री सैनी द्वारा करवाया जाएगा। इससे पहले एयरपोर्ट को लेकर शहर में घमासान शुरू हो गया है। हिसार संघर्ष समिति का कहना है कि बीजेपी हवाई अड्डे के जरिए विकास का क्रडिट लेना चाहती है। वहीं, एयरपोर्ट पर बार-बार उद्घाटन कार्यक्रम होने पर हिसार संघर्ष समिति ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघर्ष समिति का कहना है कि जब एयरपोर्ट से आज तक विमान ही नहीं उड़े तो बार-बार उद्घाटन किस बात के किए जाते हैं। अब तक 5 बार उद्घाटन-शिलान्यास के कार्यक्रम हो चुके हैं। समिति का कहना है कि बार-बार उद्घाटन से ऐसा लग रहा है कि हिसार एयरपोर्ट उद्घाटन स्थली बन गया हो। हर नेता आता है और नारियल फोड़कर चला जाता है। परिणाम कुछ नहीं निकलता। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में कहा कि हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए 37.81 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जब एयरपोर्ट चालू ही नहीं हुआ तो यह करोड़ों रुपए कहां खर्च हुए। हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि कई बार उद्घाटन हो चुके एयरपोर्ट का एक बार फिर से आगामी 20 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा उद्घाटन किए जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व अन्य भाजपा नेता एयरपोर्ट के नाम पर हिसार की जनता को लगातार गुमराह करते आ रहे हैं। पहले इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है तो अब किस बात का उद्घाटन किया जा रहा है। 27 अक्टूबर 2020 को रनवे के फेज टू का भूमि पूजन करते तत्कालीन सीएम मनोहर लालऔर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। 27 अक्टूबर 2020 को रनवे के फेज टू का भूमि पूजन करते तत्कालीन सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। 37.81 करोड़ रुपए किन यात्रियों की सुविधाओं पर खर्च हुए हिसार संघर्ष समिति ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर माह में केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के सवाल पूछे जाने पर बताया था कि हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए 37.81 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। समिति मुख्यमंत्री से सवाल करेगी कि ये 37.81 करोड़ रुपए किन यात्रियों की सुविधाओं पर खर्च किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री से यह भी पूछेंगे कि दूसरे मुख्यमंत्रियों की तर्ज पर बिना हवाई यात्रा शुरू हुए वे किस आधार पर हवाई अड्डे का उद्घाटन कर रहे हैं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि एयरपोर्ट का नाम लेकर जिस प्रकार से जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है वह अनुचित है। हिसार संघर्ष समिति के बैनर तले हिसार के लोग पहले 14 जून शुक्रवार को हिसार डीसी से इन यात्रियों की जानकारी मांगेंगे, जिन पर यह 37.81 करोड़ रुपया खर्च हुआ है।

Leave a Reply