पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 24 जुलाई : हिसार शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन भर दिन बढ़ती जा रही है,सरकार द्वारा बस स्टैंड को बाहर शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन इससे जाम से निजात नहीं मिलेगी। जननायक जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल ने जारी एक बयान में कहा की पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार शहर के बीचो-बीच एक 9 किलोमीटर का मेगा प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड का प्रपोजल तैयार किया था, जिसमें मुख्य प्वाइंटों पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाया जाना प्रस्तावित था, इस प्रोजेक्ट से शहर वासियों को जाम से मुक्ति मिल सकती है और व्यापारियों का व्यापार भी बाधित नहीं होगा हिसार एक मेडिकल सिटी के रूप में भी जाना जाता है बस स्टैंड के पास अनेकों हॉस्पिटल, मार्केट और बहुत से कोचिंग सेंटर है गांव और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक है। इसलिए सरकार को इस प्रोजेक्ट पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए।
Leave a Reply