5 जुलाई के हिसार बंद के लिए बजरंग गर्ग ने व्यापारियों के साथ की बैठकें

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 जुलाई :  अपराधियों द्वारा हिसार में फायरिंग करके तीन जगह 9 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के विरोध में आज मोबाइल मार्केट, गणेश मार्केट, सेक्टर 14 मार्केट, पुरानी अनाज मंडी रोड, लक्ष्मी मार्केट, ग्रीन स्क्वेयर मार्केट, अनाज मंडी आदि एसोसिएशन की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा  कॉन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी ट्रेड यूनियन ने 5 जुलाई हिसार बंद में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में व्यापारी, उद्योगपति ही नहीं पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है। श्री गर्ग ने कहा कि व्यापारी, सामाजिक पर धार्मिक संगठनों ने 5 जुलाई को हिसार बंद में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.