पुलिस की चुस्ती व मुस्तैदी ही भयमुक्त व प्रगतिशील समाज का आधार — श्री श्रीकांत जाधव एडीजीपी

            आमजन की सुरक्षा व सम्मान के लिये हर विषम परिस्थितियो को अपनी क्षमता से अनुकूल बनाना ही पुलिस का कौशल है- एडीजीपी

                 हिसार मंडल की स्वेट टीमो व निशानेबाजों ने फायरिंग का जमकर किया अभ्यास, एडीजीपी ने जवानों की क्षमता को परखा ।

हिसार 17 जनवरी । हिसार मंडल मे कानून व्यवस्था को सुदृढ करने व पुलिस कर्मचारियों की क्षमता निखार के लिये पुलिस लाइन हिसार मे अभ्यास शुरू किया गया । इसमे जिला पुलिस हिसार, सिरसा व फतेहाबाद से पुलिस की कंपनियों, स्वेट टीमों व मार्क्समैन ने जमकर अभ्यास किया । मार्क्समैन टीमों की टुकड़ी ने सटीक निशाने लगाकर अपने कौशल को जांचा । उग्र भीड़ व अपराधियों से टकराव की स्थिति मे उनको काबू करने व स्थिति पर नियंत्रण बनाने के लिए इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया ।

श्री श्रीकांत जाधव, एडीजीपी हिसार मंडल ने पुलिस लाइन पहुंचकर जवानों की क्षमता व कौशल का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि पुलिस की चुस्ती व मुस्तैदी ही भयमुक्त व प्रगतिशील समाज का आधार है । आमजन की सुरक्षा व सम्मान के लिये हर विषम परिस्थिती को अपनी क्षमता से अनुकूल बनाना ही पुलिस का कौशल है । उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता मे सुरक्षा व विश्वास का भाव बनाये रखना व इसे बनाये रखने के लिये हर विषम परिस्थितियों का सामना व असामाजिक तत्वों पर सख्ती से निपटना है । इसके लिए पुलिस टीमों को समय समय पर रिहर्सल करना व मुस्तैद रहना अच्छी पुलिसिंग का हिस्सा है । उन्होंने हिसार मंडल की रिजर्व व कानून व्यवस्था के लिए तैनात कंपनियों की भी रिहर्सल व फायरिंग अभ्यास के निर्देश दिये ।

इस अभ्यास में भोंडसी (गुड़गांव) से SDRF की टीम ने भी भाग लिया । SDRF की टीमों को किसी भी आपातकाल की स्थिति से निपटने पुलिस महानिदेशक हरियाणा की तरफ से प्रत्येक रेंज में तैनात किया गया है । जिसके लिए इन टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ।

एडीजीपी ने हिसार मंडल के सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिले में तैनात कंपनियों व SWAT टीमों के लिए इस प्रकार के अभ्यास करवाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक सिरसा विक्रांत भूषण, ASP प्रतीक गहलोत, उप पुलिस अधीक्षक सत्यपाल यादव, उप पुलिस अधीक्षक जगत सिंह मोर, उप पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उप पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.