आमजन को बजट से निराशा ही हाथ लगी : लोकेश महाजन

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 जुलाई :  युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्व. ओमप्रकाश महाजन के पौत्र लोकेश महाजन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने द्वारा पेश किया बजट केवल आंकड़ों का खेल है। वास्तव में बजट में किसी तरह की राहत नहीं है। बजट हर तरह से किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी वर्ग विरोधी है। इनकम टैक्स स्लेब में कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है जिसके चलते कह सकते है कि व्यापारियों व आम आदमी के लिए यह बजट ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ है। महाजन का कहना है कि इस बार इनकम टैक्स में कम से कम 10 लाख रुपये तक की पूरी छूट अवश्य दी जानी चाहिए थी। इसके अलावा 10 लाख से उपर की स्लेबों में भी टैक्स की दर काफी कम की जानी चाहिएं थी लेकिन सरकार ने इन्कम टैक्स स्लेब में यह छुट नही बढ़ाई। आज महंगाई कहां से कहां पहुंच गई है लेकिन इन्कम टैक्स की स्लेब वहीं अटकी पड़ी है। अगर केन्द्र सरकार हर साल भी इनकम टैक्स की छूट 1 लाख रुपये बढ़ाती तो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में यह छूट काफी बढ़ जानी थी लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया जिससे व्यापारियों व आमजन को निराशा ही हाथ लगी है।      

Leave a Reply

Your email address will not be published.