गुरुद्वारा बाबा बन्दा सिंह बहादुर पुरानी सब्जी मण्डी हांसी में चल रहे लंगर भोजन का किया निरीक्षण

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 मई : गुरुद्वारा बाबा बन्दा सिंह बहादुर पुरानी सब्जी मण्डी हांसी में चल रहे लंगर भोजन का निरीक्षण आज दोपहर के समय कश्मीरी लाल ग्रोवर, सरदार कृष्ण ऐलावादी, डॉ. मनोहर लाल कथुरिया, तारा चन्द खुराना ने किया।  भोजन तथा सफाई व्यवस्था मौके पर दुरूस्त पाई गई। खाने वाले व्यक्तियों से भोजन की क्वालिटी व मात्रा के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने खाने की क्वालिटी व मात्रा को सराहा तथा काफी अच्छा बताया। यह लंगर सेवा सुभाष चन्द गिरधर प्रधान मुख्य सेवादार जोकि कोरोना के समय से लंगर सेवा सरकार (एस.डी.एम. हांसी) की अनुमति से चला रहे है।  पहले लंगर में 45-50 व्यक्ति खाना ग्रहण करने आते थे जिनकी संख्या अब बढ़कर सुबह 100 व्यक्ति तथा सांय 70 व्यक्ति कुल 170 व्यक्तियों की हो गई है। यहां पर अच्छा सात्विक भोजन दिया जा रहा है। इसके मुख्य सेवादार सुभाष गिरधर प्रधान गुरुद्वारा को 15 अगस्त व 26 जनवरी को अच्छे/सफाई युक्त भोजन व्यवस्था के लिए एस.डी.एम. हांसी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.