कहा-नलवा को इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 3 अगस्त : नलवा हलके के जाने-माने समाजसेवी तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रवण वर्मा ने आज विशेष बातचीत में कहा कि जनता मुझे राजनीति में लाई है और जनता जनार्दन ही मेरी चुनावी टिकट है। मैं हल्के की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे निवेदन पर दक्ष जयंती में उपस्थित होकर हमें आशीर्वाद दिया।उन्होंने कहा कि नलवा हल्का बहुत ऊपेक्षित रहा है और मेरी हार्दिक इच्छा है कि इसे इंडस्ट्री का हब बना दूं ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिले। यहां के सभी गांव में खुशहाली आए। भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली की उन्होंने कटु आलोचना की और कहा कि सभी वर्ग आंदोलन पर उतरे हुए हैं। कहीं पेपर लीक हो रहा है तो कहीं फिरौती मांगी जा रही हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है ।यहां तक की खिलाड़ी भी इस सरकार से नाराज है। अग्निवीर भर्ती की पूरे देश में आलोचना हो रही है। यदि मुझे मौका मिला तो मैं सरकारी अफसाको लेकर गांव गांव में जाऊंगा और जहां-जहां जो कमी है वह दूर की जाएगी। पुराने विधायक केवल वोट मांगने आते हैं और फिर अगले चुनाव तक रास्ता भूल जाते हैं।

Leave a Reply