डॉ. दिव्या सेठी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नियुक्त

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 अगस्त : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हिसार की डॉ. दिव्या सेठी को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यप्रणाली को देखते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। वहीं डॉ. दिव्या सेठी ने अपनी नियुक्ति को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है वो उस पर खरा उतरते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी और पार्टी व सरकार की नीतियों का प्रचार करते हुए महिलाओं को भाजपा से जोडऩे का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.