डॉ. कमल गुप्ता का स्वप्न साकार होने जा रहा है!

अगस्त में हिसार से पहली उड़ान अयोध्या जाएगी  

  हिसार से पांच राज्यों के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध होगी, 20 को मुख्यमंत्री हिसार आएंगे

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 15 जून : (देवेन्द्र उप्पल)। आलोचकों ने हिसार हवाई अड्डे के विकास को लेकर भिन्न-भिन्न प्रकार की टिप्पणियां की थीं, परंतु स्वास्थ्य व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता कहते रहे हैं कि हवाई अड्डे पर काम निरंतर जारी है, कभी तेज तो कभी धीरे। यह एयरपोर्ट एक दिन इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनेगा। इसको अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। 20 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां निर्मित अनेक विभागों का उद्घाटन करेंगे। डॉ. कमल गुप्ता ने इस अवसर में नगर निवासियों को आमंत्रित किया है ताकि वे नवीनतम प्रगति को स्वयं देख पाएं। 

डॉ. कमल गुप्ता ने आज बताया कि 10 वर्ष पूर्व केवल 300० एकड़ में काम शुरू हुआ था, जोकि अब 1000० एकड़ में परिवर्तित हो चुका है। अब लाइट्स, दृश्यदृष्टि (विजिबिलिटी) का काम सर्विस लेन सहित पूरा हो गया है। हरियाणा एयरपोर्ट डिवेलपमेंट कार्पोरेशन ने बड़े लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है और अगस्त तक उड़ाने शुरू हो जाएंगी। अयोध्या के लिए पहली उड़ान का निर्णय लिया गया है। 

पांच राज्यों से एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी। हिसार एयरपोर्ट से रात्रि को भी विमान उड़ान भर सकेंगे। यात्री टर्मिनल की क्षमता 150 यात्रियों के लिए कर दी गई है। राज्य हवाई अड्डा विकास निगम का कार्यालय हिसार में ही स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे। ट्रेफिक कंट्रोल टावर भी तैयार  हो गया है। बिजली के 33केवी उपकेंद्र का उद्घाटन 20 जून को होगा। एलायंस एयरनलाइन से अनुबंध हो गया है। हिसार का हवाई अड्डा इंटरनेशनल नक्शे पर आने की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.