दयानन्द महाविद्यालय, हिसार ने किया एचसीएस नीतिश सेलपाड़ का स्वागत

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 20 जून : हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाले  नीतीश सेलपाड़ का आज दयानन्दमहाविद्यालय, हिसार परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दयानन्द महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण आंचल से उठकर बिना किसी कोचिंग के नीतीश ने जिस प्रकार यह सफलता पाई है। उससे दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश ने दिखा दिया है कि यदि व्यक्ति के इरादे मजबूत हो तो सफलता उसे हर हाल में मिलती है। इससे पहले एचसीएस नीतीश सेलपाड़ के कॉलेज पहुंचते ही कॉलेज प्रबंधन की ओर से फूल मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एचसीएस नीतीश के पिता एवं केश कला एवं कौशल विभाग के निदेशक नरेश सेलपाड़, दयानन्द महाविद्यालय के फिजिक्सविभाग के अध्यक्ष चेतन शर्मा, स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन मंजीत सिंह, कम्प्यूटर साईस के विभाग अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, फिजीकल एजुकेशन विभाग की हेड श्रीमती सुरजीत कौर, डॉ. रमेशपूनियां, डॉ. आदित्यकुमार, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश भारतीय, समाजसेवी सतीश सरोहा, कविता रानी जिन्दल अस्पताल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दयानन्द महाविद्यालय के पूर्व छात्र एचसीएस नीतीश सेलपाड़ ने अपने शिक्षकों से कॉलेज के दिनों की यादों को भी सांझा किया। एचसीएस नीतीश सेलपाड़ ने कहा कि नेतृत्व का गुण उन्होंने अपनेपिताव दयानन्द महाविद्यालय के शिक्षकों से ही सीखने को मिला। विदित रहे कि नीतीश सेलपाड़ ने वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक बीएससी नॉन मेडिकल इसी कॉलेज से की थी। नीतीश एनसीसी का भी बेस्टकैडेट् रहा और वह कई प्रतियोगिताओं में व्यापक स्तर पर भाग लेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.