नारी नारायणी फाउंडेशन टीम के द्वारा गेट टूगेदर का आयोजन

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, १9 मई : नारी नारायणी फाउंडेशन टीम के द्वारा गेट टूगेदर का आयोजन किया गया जिसमें किरण सचदेवा व गीतू ने महिलाओं का स्वागत किया तथा उन्हें विभिन्न गेम्स खिलवाए। उनके अनुसार आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी के पास समय का अभाव रहता है। संस्थापिका पूनम नागपाल ने बताया कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ तनाव से मुक्ति भी मिलती है। गेम्स में रमा वर्मा, बृज लता, सीमा ढिल्लों  व रेखा सलूजा विजेता रही। पदाधिकारी उर्मिला तरीका, मोनिका ललित, निशा भयाना,नीलम कक्कड़ व बबली ने बताया कि संस्था के द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। ममता चंद्राकर, संगम पांडे, सुनीता शर्मा, गीतू बांगा,नीटा नागपाल, मीना मित्तल, नीलम, ज्योति पुलानी मनीक्षा, बृज लता ने सभी से इस बार मतदान करने के लिए निवेदन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मत का अधिकार बहुत संघर्षों के बाद मिला है। अगर हम इस अधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं तो यह हम सबके लिए दुर्भाग्य की बात होगी। रितु गोयल इवेंट कोऑर्डिनेटर रही। इस अवसर परप्रिया गौतम, पूनम सरदाना, रेखा मेहता, दीक्षा, स्वीटी, रेखा गिरधर,सरला गोयल, निशा, रमन, सीमा सैनी, सुषमा, वीणा भंडारी, सुरभि अरोड़ा, कनीजा आदि अनेक महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.