सुदृढ़ व सशक्त सरकार के लिए हर वोटर को करना चाहिए मतदान : डॉ सचिन मित्तल
-पाठकपक्ष न्यूज-
हिसार, 19 मई : स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह आवश्यक है कि हर व्यक्ति मतदान की अहमियत को समझे और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो व्यक्तियों को मतदान के माध्यम से अपने राजनीतिक प्रतिनिधियों का चयन करने की अनुमति देता है। भारत जैसे विशाल देश में निर्बाध रूप से निष्पक्ष चुनाव करना हमेशा से एक चुनौती रहा है। यह मतदाता का अधिकार ही नहीं जिम्मेदारी है। यह बात माडल टाउन स्थित डॉ सचिन मित्तल डेंटल क्लीनिक के संचालक डॉ सचिन मित्तल ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कही। मतदाता जागरूकता को लेकर उन्होंने पोस्टर का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में निजी संस्थान भी आगे हैं। डॉ सचिन मित्तल ने बताया कि उनकी टीम भी इस चुनाव उत्सव के मौके पर लोगों को जागरूक कर रही है जिसमें उनकी टीम के सभी डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। डॉ सचिन मित्तल, डॉ दिनेश कुण्डू, डॉ विपुला संधु, डॉ तनु अरोड़ा, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ सोनम कुण्डू, डॉ दीक्षा शर्मा, डॉ मनीष राय, डॉ शोभा बरार, डॉ तरूण सहित सभी क्लीनिक के स्टाफ मैम्बर और मरीजों के साथ पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में से एक है लेकिन चुनाव के दौरान वोटिंग प्रतिशत बहुत कम होता है। देश के भविष्य के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। इस 25 मई को चुनाव का दिन है। हर व्यक्ति मतदान का महत्व समझे और मतदान अवश्य करे। इसलिए हर व्यक्ति को चुनाव उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

Leave a Reply