पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 2 जुलाई : व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग सब्जी मंडी, काठ मंडी व लोहा मंडी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कानफैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 5 जुलाई को पूरी तरह से सब्जी-फल एसोसिएशन, सब्जी मशाखोर एसोसिएशन, काठ मंडी, लोहा मंडी, पुरानी मंडी व फ्लेक्स मार्केट पूरी तरह बंद रहेगी और सभी ट्रेड यूनियन ने भी 5 जुलाई हिसार बंद में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी अहवान किया।बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारी लगातार 9 दिन से अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है और जिसके लिए व्यापारियों ने 5 जुलाई को हिसार बंद का अहवान किया है। 5 जुलाई को हिसार बंद ऐतिहासिक होगा। जिसमें हर ट्रेड का व्यापारी, सामाजिक व धार्मिक संस्था बढ़-चढ़कर भाग लेगी।

Leave a Reply