बस स्टैंड किसी भी कीमत बदलने नहीं देंगे : योगराज शर्मा 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 26 जुलाई : समाजसेवी व सामाजिक मुद्दों पर हमेशा संघर्षशील रहे योगराज शर्मा ने कहा की किसी भी कीमत पर हिसार बस स्टैंड को बदलने नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ जाकर वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस मुद्दे पर मांग पत्र भी दे चुके हैं। शर्मा का मत है कि बस स्टैंड बदलना लोकहित में नहीं है और ना ये कोई किसी की मांग है। बस स्टैंड बदलने से आस पास की एक दर्जन से ज्यादा मार्किट का काम काज पर बुरा असर पड़ेगा, उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो इस मुद्दे पर संघर्ष भी करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.