मलिक टोयोटा ने लॉन्च की नयी टोयोटा अर्बन कू्रजऱ टाइसर

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1 जून :  मलिक टोयोटा ने आज अपने हिसार स्थित शोरूम पर आल न्यू टोयोटा अर्बन कू्रजऱ टाइसर को लॉन्च किया। यह एक कम्पैक्ट एसयूवी है जो अपने बेहतरीन फीचर्स व स्पोर्टी डिज़ाइन के लिए जानी जाती है। गाड़ी को लॉन्च करते हुए मलिक टोयोटा के प्रबंध निदेशक श्री अक्षय मलिक ने कहा कि यह गाड़ी खास तौर पर आजकल के युवा लोगों को ध्यान में रख कर बनायीं गयी है जो अपनी लुक्स व परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। इस नए मॉडल में टोयोटा की प्रीमियम गाडिय़ों की झलक दिखाई देती है जो की इसे एक यूनीक रोड़ प्रेज़न्स देती है। इसमें दमदार व बेहतरीन माइलेज देने वाले 2 इंजन ऑप्शन आते हैं जिसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन व 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया गया है। यह गाड़ी मैन्युअल व आटोमेटिक दोनों आप्शन में आती है।

नयी जनरेशन की जरूरतों को देखते हुए टोयोटा अर्बन कू्रजऱ टाइसर में कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं जिन में हैं टोयोटा सिग्नेचर ग्रिल, स्पोर्टी बम्पर, एल इ डी हेडलैंप, डे टाइम रनिंग लाइट्स, यू वी कट ग्लाससेस, आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल जैसे बेहतरीन फीचर्स का प्रयोग किया गया है। साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के तहत 9 इंच का टच स्क्रीन ऑडियो सिस्टम, एप्पल कार प्ले व एंड्राइड ऑटो के साथ आता है। साथ ही 360 डिग्री कैमरा, हेड अप डिस्प्ले, टी एफ टी मल्टी इनफार्मेशन डिस्प्ले भी नयी टोयोटा अर्बन कू्रजऱ टाइसर में उपलब्ध है।

हमेशा की तरह सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस गाड़ी में 6 एयर बैग, ए बी एस ब्रेक्स (इ बी डी के साथ) और साथ ही वहीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल उपलब्ध हैं। साथ ही कस्टमर को एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए तीन साल व 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है।

यह गाड़ी पांच आकर्षिक रंगों के साथ तीन ड्यूल टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। नयी टोयोटा अर्बन कू्रजऱ टाइसर की शुरूआती कीमत 7,73,500/- रूपये है। कस्टमर आज से ही मलिक टोयोटा पहुंच कर गाड़ी देख सकते हैं व टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.