राजकीय महिला महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम और वैदिक हवन का आयोजन : डॉ. रमेश आर्य

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 जुलाई :  राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार 23 जुलाई को प्रथम वर्ष के विधार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हवन से किया गया। यह वैदिक हवन विश्व कल्याण संस्था द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नरेश सेलपाल रहे। कॉलेज में यज्ञ हवन विश्व कल्याण के अध्यक्ष और लाइफ काउंसलर श्री सत्यपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था वैदिक हवन के लिए जोर शोर से समाज में कार्य कर रहा है। वैदिक हवन सृष्टि के आरम्भ से लिया जा रहा है। हिसार में दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय में वैदिक हवन करना सिखाया जताई है और वहां शास्त्री की नियुक्ति होती है। हवन से वातावरण शुद्ध होता है। हवन के मुख्य यजमान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश आर्य रहे। प्राचार्य डॉ रमेश आर्य ने बताया कि भारत में आज उच्च कोटि की नई शिक्षा नीति की नितांत आवश्यकता है। विद्यार्थियों में संस्कारों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे महाविद्यालय के टीचर्स बच्चों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर हैं। भारतीय संस्कृति हमें जोडऩा सिखाती है। छात्राएं अपने जीवन में एक मार्गदर्शक को चुने और उसका अनुसरण करें। छात्राएं अपना डेस्टिनेशन कम्पेनियन चुने। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ एलिजा कुंडू, डॉ. नीलम दहिया, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. सत्येंद्र यादव , डॉ. शशि कला यादव, सतीश सिंगला व  विपिन बब्बर, नोडल अधिकारी अमित बंसल और महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.