रोटरी सैंट्रल हिसार ने गांव पातन में चलाया पौधारोपण अभियान, फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 27 जुलाई : रोटरी सैंट्रल हिसार ने अपने पौधारोपण अभियान के तहत गांव पातन में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव में विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। रोटरी के प्रधान रोटेरियन नीतिन ग्रोवर व सचिव नवीन साहनी की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। इस पौधारोपण अभियान के प्रोजेक्ट चेयरमेन रो. एन.के. कत्याल तथा को-प्रोजेक्ट चेयरमैन पुनीत मैनी थे। अभियान में रोटरी सैंट्रल डायनमिक क्लब की सदस्याओं ने भी भाग लिया। रोटरी प्रधान नीतिन ग्रोवर ने कहा कि आज जिस प्रकार से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है उसे संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की बेहद जरूरत है। इसलिए सबको आगे आना होगा और हर किसी को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर रो. नीतिन ग्रोवर प्रधान, रो. नवीन साहनी सचिव के अलावा रो. पुनीत मैनी, रो. संजय रहेजा, रो. रविंद्र कत्याल, रो. आर.एस. खन्ना, रो. हरीश रहेजा, रो. एन.के. कत्याल, रो. अशोक ग्रोवर, रो. विकास ठकराल, रो. संगीता कत्याल, रौ. नीरजा खन्ना, रो. ऊषा रहेजा, रो. अमिता साहनी, रो. सीमा रहेजा, रो. आशा महता, रो. अर्चना ठकराल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.