सत्ता भोगी नहीं, कर्मयोगी सांसद चुने हिसार की जनता : दिग्विजय चौटाला 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 मई : हिसार की जनता को सत्ता का सुख भोगने वाला सांसद नहीं बल्कि उनके लिए काम करने वाला और सदा उनके बीच रहने वाले सांसद का चुनाव करना चाहिए। पिछली बार जो सांसद चुना गया, वो सत्ता भोगी निकला, हिसार की जनता इस बार यह भूल न करें। बुधवार को दिग्विजय चौटाला हांसी हलके में जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला के पक्ष में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए नैना चौटाला के रूप में हिसार की पहली महिला सांसद बनाने का सुनहरा अवसर है, वे इस मौके को जाने न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.