समाजसेवी हरीश वर्मा ने किया एचसीएस नीतीश सेलपाड़ का सम्मान

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 28 जून : हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाले नीतीश सेलपाड़ को आज समाजसेवी हरीश वर्मा ने उनके तलवंडी राणा स्थित आवास पर पहुंच कर सम्मानित किया। श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीण आंचल से उठकर बिना किसी कोचिंग के नितिश ने जिस प्रकार यह सफलता पाई है। उससे दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश ने दिखा दिया है कि यदि व्यक्ति के इरादे मजबूत हो तो सफलता उसे हर हाल में मिलती है। श्री वर्मा के अनुसार 23 वर्षीय नीतिश सेलपाड़ एचसीएस की परीक्षा पास करने से पहले क्लर्क पद पर कार्यरत है। नीतीश सेलपाड़ ने इससे पहले भी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर का पेपर क्लियर किया था, पर नौकरी ज्वाइन नहीं की थी। उसने क्लर्क की नौकरी करते हुए एचसीएस व यूपीएससी की परीक्षा को ही टारगेट किया। इस दौरान अनेक गणमान्य व्यक्ति उनके साथ मौजूद रहे।इस मौके पर हरीश वर्मा की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.