स्वामी नारायणाचार्य जी महाराज ने तिरुपति धाम की श्रीनिवास गोशाला का किया अवलोकन

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 29 मई : दक्षिण भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाने वाले श्री तिरुपति बालाजी धाम में वृंदावन से पधारे श्री श्री स्वामी नारायणाचार्य जी महाराज ने तीन दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने तिरुपति धाम के विकास कार्यों का अवलोकन किया और धाम की श्रीनिवास गोशाला में पहुंचकर गोसवा कार्य भी किया। उन्होंने श्री तिरुपति धाम के विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ सवारी शोभा यात्रा में भी हिस्सा लिया। श्री तिरुपति धाम में निर्माणाधीन 71 फुट ऊंचे गोपुरम के संदर्भ में भी विस्तार से चर्चा की। दरअसल दक्षिण भारत के कारीगरों द्वारा धाम पर दक्षिण भारतीय शैली में भव्य गोपुरम का निर्माण किया जा रहा है। गोपुरम के निर्माण के उपरांत तिरुपति धाम की छटा में निखार आ जाएगा। यह भव्य गोपुरम कई किलोमीटर दूर से दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.